तेज गर्मी में मनरेगा समय सुबह 6 से 11 करने और फायसागर-दौराई बस सेवा तबीजी तक बढ़ाई जाए

मांगलियावास

तबीजी सरपंच राजेंद्र गैना ने स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के अजमेर दौरे के दौरान गांव की कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मनरेगा कार्य का समय सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक की बजाय सुबह 6 से 11 बजे तक करने की मांग की। गैना ने कहा कि सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप के कारण श्रमिकों की तबीयत बिगड़ रही है। आसपास की ग्राम

पंचायतों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन किया।

गैना ने ग्राम पंचायत तबीजी में आबादी विस्तार के लिए पहले भेजे प्रस्तावों में छूटे खसरा नंबरों को भी शामिल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 3096,

तेज गर्मी

तेज गर्मी में मनरेगा समय सुबह 6 से 11 करने और फायसागर-दौराई बस सेवा तबीजी तक बढ़ाई जाए
तेज गर्मी में मनरेगा समय सुबह 6 से 11 करने और फायसागर-दौराई बस सेवा तबीजी तक बढ़ाई जाए

3084, 3085, 2912, 3029, 3006, 3007, 3008, 2924/4714, 2934 में घनी आबादी बसी है। इन सभी को आबादी विस्तार में शामिल किया जाए। गांव में बिजली से जुड़ी समस्याएं भी सामने रखी गईं। मायापुर रोड पर 11 केवी लाइन घनी आबादी के घरों के ऊपर से गुजर रही है।

लगभग 800 मीटर लाइन को इंसुलेट करने की जरूरत है। रोड क्रॉसिंग पर तार नीचे लटक रहे हैं, जिन्हें ऊपर किया जाए। मेन चौराहे पर पानी की टंकी के पास ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है। एलटी केबल खराब है, नई उच्च क्षमता की केबल लगाई जाए।

तबीजी और राधास्वामी फीडर की लाइन लंबी होने से जीओ लगाने

की मांग की गई। डी डी पुरम की तरफ, कालबेलियों की टेकरी, कुरकरे फैक्ट्री के पास और मुख्य चौराहे पर जीओ लगाने की जरूरत बताई गई। मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भवन की हालत बेहद जर्जर है। PWD विभाग ने 2 मई 2024 को भवन को उपयोग के लिए अयोग्य घोषित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 जनवरी 2025 को भवन को जमींदोज करने की अनुमति दी। विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक 100 छात्राएं पढ़ती और रहती हैं। भवन में हर समय जनहानि की आशंका बनी रहती है। छात्राओं की शिक्षा और आवास व्यवस्था के लिए नया

भवन बनवाने की मांग की गई।

ग्राम सेवा सहकारी समिति तबीजी में पिछले 7-8 साल से व्यवस्थापक नहीं है। किसानों को खाद-बीज समय पर नहीं मिल पा रहा। समिति में तबीजी, दौराई, सोमलपुर, हटूंडी और मायापुर गांव शामिल हैं। यहां करीब 20 हजार किसान हैं। रबी और खरीफ सीजन 2025 को देखते हुए स्थायी व्यवस्थापक की नियुक्ति की मांग की गई।

तबीजी में नगरीय परिवहन सेवा नहीं है। पहले 25 टेम्पो को परमिट मिला था, लेकिन अब एक-दो ही आते हैं। तबीजी से 8-10 राजस्व गांव जुड़े हैं। फायसागर-दौराई नगरीय बस सेवा को तबीजी तक बढ़ाने की मांग की गई, ताकि लोगों को अजमेर आने-जाने में सुविधा मिल सके।

तेज गर्मी

https://beawarupdate.com

Whatsapp ~ https://chat.whatsapp.com/Ci81CKeD8PV3hB6DcksqXd

Related Posts

🇮🇳 भारत की शीर्ष 10 खबरें – 15 जून 2025

नमस्कार! आज, 15 जून 2025, भारत की प्रमुख समाचारों की सूची निम्नलिखित है: 🇮🇳 भारत की शीर्ष 10 खबरें – 15 जून 2025 यदि आप किसी विशेष विषय या राज्य…

राजस्थान की 6 जून 2025 की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त और विश्लेषणात्मक हिन्दी में विवरण प्रस्तुत है:

राजस्थान की 6 जून 2025 की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त और विश्लेषणात्मक हिन्दी में विवरण प्रस्तुत है: ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ ⸻ कैसे आगे बढ़ें?• मौसम:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *